November 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल के बीच बुमराह ने खास अंदाज में मनाया वाइफ संजना का बर्थडे

नई दिल्ली, 6 मई । स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को अपनी पत्नी संजना गणेशन के जन्मदिन पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया।

जसप्रीत बुमराह वर्तमान में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के बीच अपनी पत्नी का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया।

बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट में लिखा, “सबसे स्पेशल व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं, वह जो मुझे पूरा करती है और उसके साथ होने से पूरी दुनिया खूबसूरत लगती है। अंगद और मैं कामना करते हैं कि आपका जन्मदिन सबसे अच्छा हो, हमारी ओर से ढेर सारा प्यार।”

संजना ने पोस्ट के कमेंट में लाल दिल वाले इमोजी के साथ रिप्लाई किया, जिसे 28 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले।

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने 15 मार्च 2021 को गोवा में शादी की थी।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

Newsdesk

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का कमाल, एमपी के खिलाफ एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट

Newsdesk

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment