21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल में 30 से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत पक्‍की : अमित शाह

कोलकाता, 6 मई । पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि इस बार राज्‍य में 30 से अधिक लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार अमृता रॉय के समर्थन में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो के मौके पर मीडियाकर्मियों से कहा, ”हमें कम से कम 30 सीटों पर अपनी जीत का भरोसा है। यह भी संभव है कि इस बार राज्य से बीजेपी की कुल सीटें 35 तक पहुंच जाए।”

गृह मंत्री ने कहा, ”इस रोड शो में विशाल जनसमूह की उत्साहपूर्ण भागीदारी से मैं अभिभूत हूं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ रुकनी चाहिए या नहीं, सीएए लागू होना चाहिए या नहीं, ये गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए या नहीं? भ्रष्टाचार का ये युग खत्म होना चाहिए या नहीं।”

उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य के लोगों को ऐसे खतरों से मुक्ति नहीं दिला सकती। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के मतदान करने की भी अपील की। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने इस बार राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुंडों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे इस बार आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।”

2019 में बीजेपी ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटें जीती थीं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading