28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

ध्रुव विक्रम स्टारर तमिल फिल्म ‘बाइसन कालामादान’ की शूटिंग शुरू

मुंबई, 6 मई । डायरेक्टर मारी सेल्वराज की अपकमिंग फिल्म ‘बाइसन कालामादान’ की शूटिंग शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर निर्माताओं ने पहला पोस्टर शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में बाइसन की बड़ी सी मूर्ति है और आगे एक्टर ध्रुव विक्रम रनिंग पोजीशन में नजर आ रहे हैं। फिल्म एक योद्धा की कहानी है।

पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “‘बाइसन’ दहाड़ने के लिए तैयार है! अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नीलम स्टूडियोज ने ‘बाइसन कालामादान’ के लिए हाथ मिलाया है। यह कुछ ऐसा है, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। अविस्मरणीय सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के लिए खुद को तैयार रखें!”

इस फिल्म से पहले प्रोड्यूसर पा रंजीत और मारी सेल्वराज ‘पेरीयेरुम पेरुमल’ में साथ में काम कर चुके हैं।

फिल्म में अनुपमा परमेश्वरम, लाल, पसुपति, कलैयारासन, राजिशा विजयन, हरि कृष्णन, अजगम पेरुमल और अरुवी मधन भी हैं।

फिल्म का म्यूजिक निवास के. प्रसन्ना द्वारा तैयार किया जाएगा। इनके अलावा, फोटोग्राफर एजिल अरासु के., एडिटर शक्तिकुमार, आर्ट डायरेक्टर कुमार गंगप्पन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर एगन एकंबरम हैं।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी हमेशा भारत को सबसे पहले रखते हैं’, साउथ के सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

Newsdesk

अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने परिवार संग किया गणपति बप्पा का विसर्जन

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading