November 5, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने मनाई ‘आर्या’ की 20वीं एनिवर्सरी, कहा- ‘इसने मेरी जिंदगी बदल दी’

मुंबई, 7 मई । सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने मंगलवार को अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आर्या’ की 20वीं एनिवर्सरी मनाई। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने “मेरी जिंदगी की दिशा बदल दी”।

अल्लू ने एक्स पर फिल्म निर्माता सुकुमार की 2004 की कल्ट क्लासिक का पोस्टर शेयर किया।

उन्होंने लिखा, “आर्या के 20 साल। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है… यह वह पल है, जिसने मेरे जिंदगी की दिशा बदल दी। दर्शकों का आभार।”

रोमांटिक एक्शन कॉमेडी ‘आर्या’ अल्लू की बेस्ट फिल्मों में से एक है। इसमें एक्ट्रेस अनुराधा मेहता भी हैं।

फिल्म का आध्यात्मिक सीक्वल ‘आर्या 2’ थी, जो 2009 में रिलीज हुई।

‘आर्या’ आर्य नाम के लड़के की कहानी है, जो मिलनसार और स्वतंत्र विचारों वाला है, जिसे गीता नाम की लड़की से प्यार हो जाता है।

आज भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक, अल्लू अर्जुन, वर्तमान में ‘पुष्पा: द रूल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है। दोनों फिल्में सुकुमार द्वारा निर्देशित हैं।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment