September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भोपाल में कारोबारी के घर से मिले भारी मात्रा में कैश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कारोबारी के यहां भारी मात्रा में नकदी मिली है।

भोपाल, 10 मई । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कारोबारी के यहां भारी मात्रा में नकदी मिली है। यह कारोबारी कटे फटे नोट बदलने का कारोबार करता है।

मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव के मद्देनजर पुलिस का सख्त पहरा है। इसी दौरान उसे अशोका गार्डन में एक व्यापारी कैलाश खत्री के यहां नकदी होने की सूचना मिली।

इसी आधार पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात उसके घर पर दबिश तो बड़ी तादाद में नए और पुराने नोटों की गड्डी बरामद हुई।

पुलिस को साथ में कटे फटे नोट भी मिले हैं। पुलिस को कारोबारी के घर से पांच से लेकर पांच सौ रुपए तक के नोट मिले हैं।

फिलहाल पुलिस की ओर से यह खुलासा नहीं किया गया है कि व्यापारी के यहां से कुल कितनी नकदी बरामद की गई है।

बताया गया कि नोट एक्सजेंच करने के लिए यह व्यापारी 1 लाख के फटे पुराने नोट लेकर बदले में 75 हजार रुपए देता है।

बता दें कि आचार संहिता लागू होने की वजह से कोई व्यक्ति घर में 50 हजार से अधिक कैश नहीं रख सकता।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading