23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना फायदे का सौदा, एक साल में मिला 15 प्रतिशत का रिटर्न

नई दिल्ली, 10 मई । अक्षय तृतीया का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक आज के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इस वजह से बड़ी संख्या में लोग अक्षय तृतीया के दिन निवेश और उपयोग के लिए सोना या सोने के आभूषण खरीदते हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 72,630 रुपए है। वहीं, एक साल पहले सोने का भाव 63,000 रुपए के आसपास था। ऐसे में पिछले एक साल में सोने में निवेशकों को करीब 15 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक, “इस वर्ष जनवरी से मार्च की अवधि में भारत में सोने की मांग में 8 प्रतिशत का उछाल आया है और यह 136.6 टन रही है। 2024 में 700 से 800 टन के बीच रह सकती है।”

प्रभुदास लीलाधर वेल्थ मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर शशांक पाल ने कहा, “अक्षय तृतीया के वार्षिक गोल्ड डेटा से पता लगता है कि सोना निवेशकों के लिए निवेश का सुरक्षित माध्यम है। हमें लगता है कि पिछले दो वर्ष के मुकाबले इस वर्ष रिटर्न में धीमापन देखने को मिलेगा। इसकी प्रमुख वजह डॉलर का मजबूत होना है।”

फिजिकल के अलावा सोने में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड या ईटीएफ के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। इससे आपको सोने की शुद्धता को लेकर भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और इसे रखने के लिए सुरक्षित स्थान बनाने की दुविधा से भी आप मुक्त हो जाते हैं।”

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading