23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम मोदी ने भुवनेश्‍वर में रोड शो किया

पीएम मोदी ने भुवनेश्‍वर में रोड शो किया

भुवनेश्‍वर, 11 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां भाजपा के राज्य कार्यालय से शहर के वाणी विहार क्‍वायर क्षेत्र तक चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया।

पीएम मोदी रात 8.20 बजे यहां बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। बाद में वह खारवेला नगर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय गए।

फूलों से सजी भगवा रंग की गाड़ी पर खड़े होकर पीएम मोदी शुक्रवार शाम पार्टी कार्यालय से रोड शो पर निकले।

हाथ में चमकता कमल (पार्टी का चुनाव चिह्न) लिए हुए पीएम मोदी ने अपने वाहन के आगे बढ़ने पर सड़क के दोनों ओर जमा हजारों लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष और भुवनेश्‍वर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार मनमोहन सामल वाहन पर पीएम मोदी के साथ थे।

रोड शो के दौरान पार्टी की लगभग 140 महिला सदस्य पारंपरिक संबलपुरी साड़ी पहनकर पीएम मोदी के वाहन के आगे-आगे चलीं।

रास्ते में इकट्ठा हुए लोग ‘मोदी-मोदी’, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ आदि नारे लगाते सुने गए।

पिछले 10 साल के शासन के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले मार्ग पर अलग-अलग मंच बनाए गए थे, जिसमें जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना और राम मंदिर का निर्माण शामिल था।

रोड शो के बाद पीएम मोदी ओडिशा के राज्यपाल के आवास राजभवन के लिए रवाना हुए, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।

पीएम मोदी शनिवार को कंधमाल, बोलांगीर और बारगढ़ निर्वाचन क्षेत्रों में तीन विशाल सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading