23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुलगाम में तेज रफ्तार वाहन ने भेड़ों के झुंड को टक्कर मारी, 60 की मौत

श्रीनगर, 11 मई। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बीती रात नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने भेड़ों के झुंड को टक्कर मार दी। इस हादसे में 60 भेड़ों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गईं।

अधिकारियों ने कहा, “कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 60 भेड़ें मारी गईं और 40 अन्य घायल हो गईं।”

इस घटना में भेड़ों की देखभाल करने वाले दो लोग भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने कहा, “वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading