21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजी

सेल्फ-ड्राइविंग टेक कंपनी मोशनल ने अमेरिका में 550 कर्मचारियों को बर्खास्त किया

ऑटोनॉमस व्हीकल टेक्नोलॉजी कंपनी मोशनल

सैन फ्रांसिस्को, 11 मई । ऑटोनॉमस व्हीकल टेक्नोलॉजी कंपनी मोशनल ने अमेरिका में लगभग 550 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन (डब्ल्यूएआरएन) के अनुसार, बर्खास्त कर्मचारियों में से लगभग 145 कर्मचारी पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग शहर में काम करते थे।

टेकक्रंच की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी कमर्शियल संचालन रोक रही है और रोबोटैक्सी सेवा शुरू करने की योजना में देरी कर रही है।

मोशनल की हर एक टीम प्रभावित हुई है, जिसमें मुख्य परिचालन अधिकारी आबे घेबरा भी शामिल हैं। मोशनल के रिमोट वाहन सहायता प्लेटफॉर्म पर काम करने वाली टीम में ‘भारी कटौती’ की गई है।

मोशनल हुंडई मोटर ग्रुप और ऑटो पार्ट्स सप्लायर एप्टिव के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading