November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पुलवामा हमले पर उठाए सवाल

रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, 11 मई । 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ के किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने सवाल उठाया है।

शनिवार को एक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आज तक पुलवामा हमले का खुलासा नहीं किया। उन्होंने सरकार से पूछा कि इस हमले के पीछे किसका हाथ था, हमले में इस्तेमाल विस्फोटक कहां से आया, इसकी जांच क्यों नहीं की गई।

रेवंत रेड्डी ने सवाल किया की आखिर सरकार की खुफिया एजेंसियां क्या कर रहीं थीं। इस हमले को क्यों नहीं रोका गया। कांग्रेस नेता ने पूछा कि सरकार ने अब तक मामले की जांच कराकर हमले को रोकनेे में विफल रहे लोगों को कटघरे में क्यों नहीं खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यह सवाल आज भी मुंह बाए खड़ा है कि इस हमले का जिम्मेदार कौन है।

रेंवत रेड्डी ने पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर भी संदेह जताया। उन्होंने कहा कि भगवान जानें, सर्जिकल स्ट्राइक हुआ भी या नहीं।

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमलेे में एक काफिले में जा रहे भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे।

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment