40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
खेलमनोरंजनराष्ट्रीय

पंजाब के खिलाफ प्लेऑफ में जगह मजबूत करने उतरेगी राजस्थान

गुवाहाटी, 15 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) बुधवार को आईपीएल 2024 के 65वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की मेजबानी करेगी।

आरआर वर्तमान में 16 अंकों और +0.349 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है और पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

इस बीच, पीबीकेएस आठ अंकों और -0.423 के एनआरआर के साथ तालिका में अंतिम स्थान पर है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले हुए। इनमें से 16 राजस्थान ने जीते हैं जबकि 11 मैच में पंजाब को जीत मिली है।

संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), राइली रुसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कैम्पबेल की दमदार पारी, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading