31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

सात्विक-चिराग की जोड़ी दूसरे दौर में, प्रणय को शुरुआती मैच में मिली हार

पूर्व चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार को मलेशियाई जोड़ी नूर मोहम्मद अजरीन अयूब अजरीन और टैन वी कियोंग को हराकर थाईलैंड ओपन,बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट, के पुरुष युगल के दूसरे दौर में आसानी से प्रवेश कर लिया।

बैंकॉक, 15 मई । पूर्व चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार को मलेशियाई जोड़ी नूर मोहम्मद अजरीन अयूब अजरीन और टैन वी कियोंग को हराकर थाईलैंड ओपन,बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट, के पुरुष युगल के दूसरे दौर में आसानी से प्रवेश कर लिया।

दुनिया के नंबर- 3 भारतीयों ने मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ सीधे गेमों में 21-13, 21-13 से जीत दर्ज की। अब दूसरे दौर में उनका ज़ेंग वेई हान और झी हाओ नान की चीनी जोड़ी के साथ मुकाबला होगा।

दूसरी ओर, दुनिया के 83वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी मीराबा लुवांग मैसनाम ने शुरुआती दौर में वरिष्ठ हमवतन और दुनिया के 9वें नंबर के एचएस प्रणय को 21-19, 21-18 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

प्रणय पर उलटफेर भरी जीत दर्ज करने से पहले, मणिपुर के 21 वर्षीय खिलाड़ी ने मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने के लिए दो क्वालीफिकेशन मैच जीते।

मैसनाम का अगला मुकाबला डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसन से होगा, जिन्होंने सुपर 500 टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में किरण जॉर्ज को 21-15, 13-21, 21-17 से हराया।

महिला एकल में, अश्मिता चालिहा ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली इंडोनेशियाई शटलर को 19-21, 21-15, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि उन्नति हुड्डा को 21-14, 14-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

मालविका बंसोड़ भी पहले दौर में शीर्ष वरीय चीनी खिलाड़ी हान यू से 11-21, 10-21 से हारकर बाहर हो गईं, जो चालिहा की दूसरे दौर की प्रतिद्वंद्वी होंगी।

मंगलवार को विश्व नं. 42 की एसके करुणाकरन और आद्या वरियाथ की मिश्रित युगल जोड़ी ने दुनिया की 155वें नंबर की तानाकोर्न मीचाई और फुंगफा कोर्पथम्माकिट को सीधे गेमों में 21-17, 21-16 से हराकर 16वें दौर में प्रवेश किया।

यह जोड़ी अब दूसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई रिनोव रिवाल्डी और पिथा हनिंगत्यास मेंतारी से भिड़ेगी।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading