36.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

हैदराबाद में दैनिक कोरोना मामलों की संख्या 100 से नीचे पहुंची

हैदराबाद, 21 दिसंबर | ग्रेटर हैदराबाद में छह महीने से अधिक समय में पहली बार दैनिक कोविड-19 मामलों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने पिछले 24 घंटों के दौरान 86 नए मामलों की सूचना दी।

तेलंगाना की राजधानी में जून की शुरुआत से संक्रमण में वृद्धि देखी गई थी और एक पड़ाव पर दैनिक मामलों की संख्या 900 को पार कर गई थी। हालांकि, सितंबर से मामले घट रहे थे।

इस बीच, राज्य ने पिछले 24 घंटों (रविवार रात 8 बजे तक) के दौरान 316 नए मामलों की सूचना दी। कुल मामलों की संख्या 2,81,730 तक पहुंच चुकी है।

अधिकांश जिलों में दैनिक गिनती एकल अंकों में रही। रंगारेड्डी जिले ने 30 सबसे अधिक नए मामले देखे, उसके बाद मेडचल मल्काजगिरि (22), वारंगल अर्बन (18) और करीमनगर (18) हैं।

612 और अधिक लोगों के ठीक होने के साथ रिकवरी दर 97.12 प्रतिशत हो गई।

कुल मामलों में से 60.44 फीसदी पुरुष और 39.37 फीसदी महिलाएं हैं।

अन्य ख़बरें

नारायण के ‘सहस्रबाहु’ अवतार को समर्पित राजस्थान का 1000 साल पुराना भव्य मंदिर, क्यों पड़ा ‘सास-बहू’ नाम?

Newsdesk

पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते’, दिल्ली हाईकोर्ट ने पोर्नोग्राफी वाले मोबाइल ऐप्स को हटाने का दिया आदेश

Newsdesk

पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या घटी, ‘ऊर्जा बचत’ अपील के बीच लिया गया फैसला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading