25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

यामी गौतम ने बेटे को दिया जन्म

 मुंबई, 20 मई । एक्ट्रेस यामी गौतम धर और उनके पति-निर्देशक आदित्य धर ने सोमवार को अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी। एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया। यामी और आदित्य ने इंस्टाग्राम पर भगवान कृष्ण की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके गोद में एक बच्चा है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमें अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बेटा हुआ है, जिसका नाम ‘वेदाविद’ रखा है। कृपया उसे अपना आशीर्वाद प्रदान करें। हार्दिक शुभकामनाएं, यामी और आदित्य।” बता दें कि ‘वेदाविद’ का मतलब है कि जो वेदों को अच्छे से जानता हो। यह भगवान विष्णु का भी एक नाम है। कैप्शन में दोनों ने डॉक्टरों के अथक प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। पोस्ट में लिखा है, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टरों और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉक्टर भूपेन्द्र अवस्थी और डॉक्टर रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से यह विशेष दिन हमारी जिंदगी में आ सका।” कैप्शन में आगे कहा गया, “अब हम हम माता-पिता बनने के इस खूबसूरत सफर पर आगे बढ़ रहे हैं और हम अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की आशा करते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारा बेटा हमारे पूरे परिवार के साथ-साथ हमारे प्यारे देश के लिए भी गौरव का प्रतीक बनेगा।” यामी और आदित्य जून 2021 में शादी के बंधन में बंधे। वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी के पास फिल्म ‘धूम धाम’ है। एक्ट्रेस पिछली बार अपने पति की प्रोडक्शन फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में नजर आई थीं। वह इससे पहले आदित्य निर्देशित फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में भी अभिनय कर चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading