31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

सपाट बंद हुआ बाजार, निफ्टी 22,500 के ऊपर

मुंबई, 21 मई । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 52 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 73,953 अंक और एनएसई निफ्टी 27 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 22,529 अंक पर बंद हुआ है। बाजार में लार्जकैप और स्मॉलकैप की अपेक्षा मिडकैप शेयरों में तेजी थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 199 अंक या 0.33 प्रतिशत चढ़कर 52,068 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 69 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 16,939 अंक पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं, आईटी, फिन सर्विस, एफएमसीजी, बैंक और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। इंडिया विक्स मंगलवार को 6.23 प्रतिशत बढ़कर 21.81 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पैक में 15 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी हरे निशान में बंद हुए हैं। नेस्ले, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचयूएल लाल निशान में बंद हुए हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ टेक्निकल एनालिस्ट, रूपक दे ने कहा कि निफ्टी 22,400 से लेकर 22,600 की रेंज में कारोबार कर रहा है। 22,400 और 22,500 पर मजबूत पुट राइटिंग हुई है। अगर निफ्टी 22,600 के पार जाता है तो ये 22,800 तक जा सकता है। अगर यह इस लेवल को नहीं तोड़ता है तो 22,400 से लेकर 22,600 की रेंज में रह सकता है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading