28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

सपाट खुले शेयर बाजार, बैंकिंग शेयरों में तेजी

 मुंबई, मई 23 । भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत गुरुवार सपाट हुई। सुबह 9:20 तक सेंसेक्स दो अंक की बढ़त के साथ 74,222 अंक पर और निफ्टी छह अंक की गिरावट के साथ 22,593 अंक पर था। शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक में तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। सूचकांक 223 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 48,005 अंक पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का रुझान बरकरार है। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 281 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 52,448 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 87 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,970 अंक पर है। बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया वीआईएक्स 21.47 अंक पर सपाट बना हुआ है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, सार्वजनिक बैंक, वित्तीय सेवा, रियल्टी, इंफ्रा और तेल एवं गैस में तेजी है। ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और धातु सेक्टरों पर दबाव है। सेंसेक्स में एलएंडटी, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, विप्रो, एसबीआई और इंडसइंड बैंक के सबसे ज्यादा तेजी में हैं। वहीं, पावर ग्रिड, सन फार्मा, जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील और नेस्ले में सबसे ज्यादा गिरावट रही। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, जाकार्ता और सोल के बाजार हरे निशान में है, जबकि शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में है। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक बंद हुए थे। कच्चा तेल आधा प्रतिशत की गिरावट में है। ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल पर है। बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बुधवार को अमेरिकी बाजारों में दबाव देखा गया। इसका कारण फेड की पिछली बैठक के जारी किये विवरण थे जिसमें बताया गया है कि ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है। इस कारण एशियाई बाजारों पर भी हल्का दबाव देखा जा रहा है।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading