21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजी

एनवीडिया अब हर वर्ष डिजाइन करेगा नई एआई चिप : सीईओ

Chip giant Nvidia to design new AI chips every year: CEO

सैन फ्रांसिस्को, 23 मई । चिप कंपनी एनवीडिया की ओर से कहा गया है कि वह अब प्रत्येक दो वर्ष के मुकाबले हर वर्ष नई कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चिप बनाएगी। कंपनी द्वारा 28 अप्रैल को समाप्त हुई तिमाही के नतीजों में 14 अरब डॉलर का मुनाफा दर्ज किया गया है। एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग की ओर से ब्लैकवेल एआई प्लेटफॉर्म के बाद अब कंपनी हर वर्ष पर एक नई एआई चिप डिजाइन करेगी। चिप कंपनी की ओर से तिमाही आधार पर 26 अरब डॉलर की आय दर्ज की गई है और इसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सालाना आधार पर इसमें 262 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। नतीजों के बाद हुआंग ने गुरुवार को एनालिस्ट कॉल में कहा कि नई औधोगिक क्रांति की शुरुआत हो गई है। उन्होंने इस दौरान कहा कि कंपनियां और देश, एनवीडिया के साथ अपने ट्रिलियन डॉलर के डेटा सेंटर को नए तरीके से (एआई फैक्ट्रियों) ट्रांसफर करने के लिए साझेदारी कर रहे हैं। आगे कहा कि एआई की मदद से हर इंडस्ट्री को फायदा होगा और इससे कंपनियां लागत और ऊर्जा के मामले में किफायती बन पाएंगी। साथ ही इससे आय बढ़ाने के अवसर भी संस्थाओं को मिलेंगे। कंपनी ने कहा, “हम ग्रोथ की नई लहर के लिए तैयार हैं। ब्लैकवेल प्लेटफॉर्म पूरी तरह से तैयार हो चुका और जनरेटिव एआई के लिए एक ट्रिलियन डॉलर मापदंड वाली एक मजबूत जड़ तैयार कर चुका है।” इस दौरान कंपनी की ओर से स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया गया।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading