November 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘पुष्पा 2’ के दूसरे गाने का टीजर रिलीज, रश्मिका ने किया हुक स्टेप

 मुंबई, 23 मई । ‘पुष्पा: द राइज’ के गाने ‘सामी सामी’ में वायरल हुक स्टेप देने के बाद, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ के अपकमिंग ट्रैक ‘सूसेकी’ का हुक स्टेप किया। गुरुवार को फिल्म के निर्माता माइथरी मूवी मेकर्स ने एक्स पर गाने का टीजर शेयर किया और घोषणा की कि यह ट्रैक 29 मई को रिलीज होगा। इसे ‘कपल सॉन्ग’ कहा जाएगा। इसमें रश्मिका के साथ अल्लू अर्जुन भी होंगे। टीजर जारी करते हुए, मैथ्री मूवी मेकर्स ने लिखा: “कपल सॉन्ग अनाउंसमेंट वीडियो।” मेकर्स ने लिखा, ”असली ‘सूसेकी’ को देखने के लिए तैयार हो जाइए! डांस स्टेप लेकर आ रही हैं रश्मिका! गाना 29 मई को रिलीज होगा। देखते रहिए!” यह सॉन्ग देवी श्री प्रसाद द्वारा कंपोज किया गया है, और बोल चंद्र बोस ने लिखे हैं। वहीं गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। फिल्म का पहला ट्रैक ‘पुष्पा राज’ तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में रिलीज किया गया, जिसे अल्लू अर्जुन पर फिल्माया गया।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment