30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यह संविधान को सुरक्षित करने का संघर्ष है, मतदान करें : कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली, 25 मई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छठे चरण के मतदान के बीच युवाओं से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह संघर्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में बताई गई न्याय योजनाओं का भी जिक्र किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित करने का ये संघर्ष अपने आखिरी दो चरणों में आ गया है। आज छठे चरण का मतदान है और वोट जरूर देना है। एकता, न्याय और रोजमर्रा के जरूरी मुद्दों पर वोट डालिए। नफरत, जुमलों और ध्यान भटकाने की राजनीति के खिलाफ वोट डालिए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर साझा किया अपने बयान में कहा कि ईवीएम पर बटन दबाने से पहले जरा सोचिए कि क्या आपको न्याय संगत राजनीति नहीं चाहिए? ऐसी आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा जिसमें युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय के तहत हम एक प्रगतिशील व समावेशी भारत का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको यह चाहिए तो आज शनिवार को हो रहे 6 राज्यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों में जो 58 सीटों पर जो लोग वोट दे रहे हैं, वो ऐसे भारत के निर्माण के लिए वोट जरूर करें। उन्होंने कहा कि याद रखिए आज ही का दिन है जब आप सालों से फैली भयावह बेरोजगारी व बेलगाम महंगाई को हरा पाएंगे। आज ही का दिन है जब आप दलितों, आदिवासियों व पिछड़े वर्गों के आरक्षण को सुरक्षित रख पाएंगे। आज ही का दिन है जब आप लोकतंत्र की शक्ति से तानाशाही की बेलगाम ताकत को पराजित कर पाएगे। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि मतदाताओं को अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि अभी नहीं, तो कभी नहीं। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले मेरे युवा साथियों से अपील है कि वोट जरूर करें, भारत का लोकतंत्र आपके हाथों से बच सकता है। पिछले पांच चरणों से तानाशाह ताकतों को गहरा धक्का लगा है, कुर्सी डगमगा रही है, बौखलाहट के स्वर चरम पर हैं। ये आपकी वोट की शक्ति है। 4 जून से होगी न्याय की शुरुआत, भारत ने ठाना है – हाथ बदलेगा हालात।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading