23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

एनएसई 250 रुपये से कम दाम वाले शेयरों के लिए लाएगा एक पैसे का टिकट साइज

मुंबई, 27 मई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से 250 रुपये से कम वाले शेयरों का टिकट साइज एक पैसा करने का फैसला किया गया है। हाल ही में एनएसई द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में ये जानकारी दी गई है। बता दें, मौजूदा समय में शेयर में कम से कम 5 पैसे का टिकट साइज है। टिकट साइज कम होने का सीधा फायदा निवेशकों को मिलेगा। ये बदलाव 10 जून से लागू होगा। टिकट साइज एक अंतर होता है जो कि शेयर बिक्री करने वाले और शेयर खरीदने वाले के दाम के बीच होता है। ऐसे में टिकट साइज घटने से प्राइस की बेहतर डिस्कवरी हो पाएगी और खरीदारी एवं बिक्री करने वाले दोनों को सही कीमत मिलेगी। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति 199.98 रुपये पर शेयर बेचना चाहता है तो आज ही स्थिति में 199.98 पर नहीं, बल्कि 199.95 या 200 रुपये पर सौदा हो पाएगा। ऐसे में टिकट साइज घटने से सौदा 199.98 पर ही हो सकेगा। सर्कुलर में दी गई जानकारी के मुताबिक, टिकट साइज 5 पैसे से घटाकर एक पैसा किया जा रहा रहा है। ये टी प्लस 1 सेटलमेंट के साथ टी प्लस 0 सेटलमेंट में भी लागू होगा। एक्सचेंज की ओर से बताया गया कि टिकट साइज को आखिरी कारोबार सत्र में शेयर की कीमत के मुताबिक मासिक आधार पर रिव्यू और एडजस्ट किया जाएगा। सर्कुलर में आगे कहा गया कि 8 जुलाई से स्टॉक फ्यूचर्स में भी समान टिकट साइज सिस्टम लागू हो जाएगा। इसमें बदलाव एक्सपायरी के समय किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading