23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान से अब तक 20 लोगों की गई जान

सैन फ्रांसिस्को, 28 मई । अमेरिका में पिछले सप्ताह के अंत में आए तूफान से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव टेक्सास, अर्कांसस, ओक्लाहोमा और केंटुकी राज्य में पड़ा है। तूूूफान ने टेक्सास में भारी तबाही मचाई। राज्य के कुक काउंटी में तूफान की चपेट में आकर कुछ मकान धराशाई हो गए। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि राज्य में अब तक सात लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। अर्कांसस की गवर्नर सारा हुकाबी सैंडर्स ने रविवार रात बेंटन काउंटी शेरिफ कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य में तूफान से आठ लोगों के मारे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि तूफान के कारण भारी मात्रा में संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। कई मकान ढह गए और पेड़ गिर पड़े। केंटुकी में, लुइसविले के मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने शनिवार रात आए तूफान के बाद एक शख्स के मारे जाने की पुष्टि की। मर्सर काउंटी आपातकालीन प्रबंधन निदेशक ब्रैड कॉक्स के अनुसार, मर्सर काउंटी, केंटकी में एक और व्यक्ति की मौत हुई है। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने भी एक और व्यक्ति के मारे जाने की बात कही। उन्होंने केंटुकी की पांच काउंटियों में आपातकाल की घोषणा की है। आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, पूर्वोत्तर ओक्लाहोमा में, मेयस काउंटी में आए बवंडर के कारण दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस दौरान कई घर गिर पड़े। इसकी चपेट में आकर लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 2015 के बाद से टेक्सास में इसे सबसे घातक बवंडर बताया जा रहा है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि बवंडर की गति 135 मील प्रति घंटे की थी। इसकी चपेट में आकर अनेक वाहन भी उड़ गए। मकानोें को भारी नुकसान हुआ। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राज्य की चार काउंटियों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। पॉवरआउटेज डॉट यूएस के अनुसार, तूफान और बवंडर के कारण मिसौरी, अर्कांसस और केंटुकी राज्य में बिजली की सप्लाई पर बहुत असर पड़ा है। खंबे गिर गए हैं और तार टूट गए हैं। लगभग चार लाख लोगों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है। इससे वहां पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है। लोगों को भारी मुुुुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। माैैैसम विभाग के मुताबिक तूफान पूर्व की ओर बढ़ सकता है और न्यूयॉर्क और अलबामा जैसे राज्यों को प्रभावित कर सकता है।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading