21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हिट एंड रन केस में ऑडी कार बरामद, चालक की गिरफ्तारी की कोशिश तेज

नोएडा, 28 मई। नोएडा के सेक्टर-53 में हुए हिट एंड रन केस में पुलिस ने दिल्ली की एक पार्किंग से ऑडी कार बरामद की है। इसके लिए अभी तक पुलिस 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल चुकी थी और पुलिस की 7 टीमें भी लगातार जांच में जुटी थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही चालक कार को पार्किंग में खड़ा कर फरार हो गया। चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में डीसीपी विद्यासागर मिश्र ने बताया है कि पुलिस की सात टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जगह-जगह तलाश की जा रही है। अब तक आसपास के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा चुका है। जिसके बाद पुलिस टीम को ऑडी कार बरामद करने में सफलता हाथ लगी है। कार को ढूंढ निकालने में पुलिस को 48 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इसके बाद अब चालक की तलाश की जा रही है और पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नोएडा के सेक्टर 24 थाना इलाके में रविवार सुबह घर से दूध लेने जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ऑडी कार चालक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग हवा में लहराते हुए कई फीट दूर जाकर गिर गए थे। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस घटना के बाद मृतक के बेटे ने अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में शिकायत की। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार साह ने बताया कि वर्तमान में वह परिवार के साथ सेक्टर-53 में रहते हैं। प्रदीप के पिता जनक देव रोजाना की तरह रविवार सुबह 5.30 बजे टहलने निकले थे। वह टहलने के बाद अक्सर दूध लेकर घर आते थे। जब वह कंचनजंगा मार्केट स्थित मदर डेयरी से दूध लेकर काफी देर तक नहीं लौटे तो प्रदीप ने उन्हें तलाशना शुरू किया। इसी दौरान प्रदीप ने देखा कि उसके पिता कंचनजंगा मार्केट में ही सड़क के किनारे लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading