31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

आरबीआई के 3 नए फैसलों से फिनटेक सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

नई दिल्ली, 29 मई । फिनटेक इंडस्ट्री के लीडर्स की ओर से बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल ही में शुरू किए गए प्रवाह पोर्टल, रिटेल डायरेक्ट मोबाइल ऐप और फिनटेक रिपॉजिटरी की सराहना की गई। साथ ही कहा कि इससे देश के फिनटेक सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। रिपॉजिटरी सभी फिनटेक संस्थाओं को अपने तकनीकी कार्यान्वयन और गतिविधियों को दस्तावेज करने और साझा करने के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करेगी, जिससे उद्योग के भीतर अधिक पारदर्शिता आएगी और विश्वास को भी बढ़ावा मिलेगा। फाइब के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ), अनिल सिन्हा ने कहा कि रिपॉजिटरी में एडवांस एआई और एमएल जैसी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। इसकी मदद से फिनटेक फर्म, डेटा आधारित इनसाइट्स, संचालन में कार्यकुशलता लाने के साथ ग्राहकों को अधिक व्यक्तिगत और कुशल अनुभव प्रदान कर सकती है। इससे प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और इंडस्ट्री की ग्रोथ में सहायता मिलेगी। रिपॉजिटरी आने का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। इससे पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा। एडंवास एआई और एमएल के इस्तेमाल होने से यह काफी सुरक्षित हो गया है। इसकी मदद से व्यक्तिगत और किफायती वित्तीय सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना आसान हो जाएगा। साथ ही वित्तीय सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और ग्राहकों की संतुष्टि भी बढ़ेगी। प्रवाह पोर्टल के आने से कोई भी संस्था या व्यक्ति आसानी से नियामकों की मंजूरी के लिए आवेदन कर सकता है। रिटेल डायरेक्ट मोबाइल ऐप के माध्यम से रिटेल निवेशकों को आसानी से आरबीआई के रिटेल डायरेक्ट पोर्टल का एक्सेस मिलेगा। इससे आसानी से सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश किया जा सकता है। साइनजी के सह-संस्थापक और सीईओ, अंकित रतन ने कहा कि आरबीआई द्वारा उठाए गए कदम भारत के वित्तीय क्षेत्र के लक्ष्य के लिए काफी अच्छे हैं। रतन ने आगे कहा, “आरबीआई द्वारा फिनटेक और नियामक की साझेदारी को बढ़ाना काफी अच्छा है। सभी फिनटेक रिपॉजिटरी की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इससे इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा और सुरक्षा भी मजबूत होगी।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading