September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में कुएं में डूबे तीन लोगों के शव निकाले

 श्रीनगर, 30 मई । जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में एक कुएं में डूबकर मरने वाले तीन लोगों के शव निकाल लिये गये हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिले के गोटीपोरा गांव में मोमीन दार नाम का एक व्यक्ति बुधवार को कुएं में गिर गया था। गांव के ही दो अन्य लोग अमजद अली और गुलाम हसन वानी उसे बचाने गये, लेकिन इस प्रयास में वे भी कुएं में गिर गये। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई जिन्होंने बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन वे उन्हें जिंदा नहीं निकाल सके। अधिकारियों ने बताया कि शवों को मेडिको-लीगल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading