44.9 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अच्छे दिन तो नहीं आए, सुनहरे दिन जरूर आएंगे : अखिलेश यादव

 महाराजगंज, 30 मई। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराजगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कहा था अच्छे दिन लाएंगे, वो नहीं ला पाए। लेकिन, 4 जून को सुनहरे दिन होंगे। उत्तर प्रदेश में तमाम नौकरियां देनी थी, वो नहीं दे पाए, चाहे शिक्षा विभाग हो, चाहे पुलिस विभाग हो, हमारी सरकार आने पर सब जगह भरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से पैसा वसूला, किसी को नहीं छोड़ा, वैक्सीन कंपनी से पैसा वसूला। ये चुनाव हमारा आपका तो है ही, ये आने वाली पीढ़ी का भी चुनाव है। कहने को तो ये डबल इंजन की सरकार है, तो ये हांफने क्यों लगते हैं, महाराजगंज आते-आते। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, भाजपा वाले टेंट तो बड़े-बड़े लगा रहे हैं। लेकिन, उनके यहां जनता नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि यहां के सांसद जो हैं पूरे खजाने के मंत्री हैं, वित्त मंत्री हैं। सोचो इनके पास कितने खजाने की चाबी है, पूरे देश के पैसे का हिसाब-किताब है, बताओ महाराजगंज को क्या मिला? क्या चीनी मिल चालू हो गई? क्या नौकरी मिल गई? 4 जून को मंगल है और मंगल ही हो जाएगा, जिन्होंने कहा था अच्छे दिन लाएंगे, वो नहीं ला पाए, लेकिन 4 जून को सुनहरे दिन होंगे। 4 जून को मंगल के दिन ना केवल मित्र मंडली बदलेगी, मंत्रिमंडल बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 26 लाख करोड़ के लगभग बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। हम अपने किसानों से कहकर जा रहे हैं कि 4 जून के बाद किसानों और गरीबों का कर्ज माफ करने का काम करेंगे। जो लोग 400 पार का नारा दे रहे थे, अब वो सातवें चरण तक आते-आते नारा भूल गए हैं और उन्हें डर लग रहा है हार ना जाएं। ये जो पसीना बहाया जा रहा है, वो इसलिए बहाया जा रहा है कि इस बार दिल्ली में जो लोग हैं, वो हटने जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

कटंगा में बोरे में मिला मृत गोवंश, क्षेत्र में बढ़ी हलचल

Newsdesk

शहर में ईद की रौनक, ईदगाहों में देश की खुशहाली के लिए उठे हाथ

Newsdesk

दवा बाजार में खुली नालियां, खुले चैंबर और बदबू से परेशान मरीज-व्यापारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading