27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, चोरी का वाहन, अवैध हथियार बरामद

नोएडा, 31 मई । नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच गुरुवार-शुक्रवार की रात मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी की एक स्कूटी, अवैध हथियार और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। उस पर अलग-अलग थानों में लूट/चोरी के आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात थाना फेस-1 पुलिस चिल्ला बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति एक्टिवा स्कूटी (डीएल3एससी एक्स 6877) पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा और शनि मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर तेजी से मुड़ा, जिससे उसकी स्कूटी फिसल कर गिर गयी। इसके बाद उसने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की जिसमें बदमाश राजा उर्फ तालिब, निवासी शालीमार गार्डन, दिल्ली के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और दिल्ली से चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार, बदमाश पर आठ मामले दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। राजा उर्फ तालिब लूट और चोरी के मामलों में काफी दिनों से वांछित चल रहा था। वह दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के इलाकों में घटनाओं को अंजाम देता था। दिल्ली के शालीमार गार्डन में रहते हुए वह गाजियाबाद और नोएडा के बॉर्डर इलाकों में चोरी और लूट किया करता था। इन घटनाओं में वह चोरी के वाहन का ही इस्तेमाल करता था ताकि अगर पुलिस नंबर ट्रेस भी करे तो वह पकड़ में न आए।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment