21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

सेमीफाइनल में थमा ट्रीसा-गायत्री का सफर

 सिंगापुर, 1 जून। ट्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद का सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में सफर शनिवार को सेमीफाइनल में हार के साथ थम गया। भारतीय जोड़ी को नामी मत्सुयामा और चिहारु शिदा की जापानी जोड़ी के हाथों 21-23,11-21 से हार का सामना करना पड़ा। चौथी सीड जापानी जोड़ी ने इस जीत के साथ फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय जोड़ी इस मुकाबले में बड़ी उम्मीदों के साथ उतरी। ट्रीसा और गायत्री ने पहले दो अंक हासिल किये लेकिन विपक्षी जापानी जोड़ी ने सटीक वापसी करते हुए 8-2 की बढ़त बना ली। भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए और जापानी जोड़ी की कुछ गलतियों का फायदा उठाकर स्कोर 9-11 कर दिया। ट्रीसा और गायत्री ने स्कोर को 16-16 से बराबर कर दिया। पहले गेम में स्कोर 20-20 पर पहुंच गया लेकिन मत्सुयामा और शिदा ने 23-21 से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में कहानी उलट गयी। जापानी जोड़ी ने ब्रेक तक 11-2 की बढ़त बना ली। अंतर कम करने के जोरदार प्रयास के बावजूद ट्रीसा और गायत्री ऐसा नहीं कर पायीं और जापानी जोड़ी ने 21-11 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल तक के सफर में प्री क्वार्टरफाइनल में विश्व की नंबर दो जोड़ी और क्वार्टरफाइनल में छठे नंबर की जोड़ी को हराया था। उनकी सेमीफाइनल में हार के साथ भारत का टूर्नामेंट में अभियान निराशा के साथ समाप्त हो गया।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading