25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

400 पार के नारे के साथ ढिंढोरा पीट रहे थे, अब क्या हुआ, पवन खेड़ा का बीजेपी पर तंज

दिल्ली, 4 जून । लोकसभा चुनाव के मतगणना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस भारी मतों से सभी सीटों पर जीत का परचम लहराने जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने बीजेपी के 400 पार के नारे पर भी तंज कसा। पवन खेड़ा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “मैं शुरुआती रुझान के बारे में अंतिम तौर पर कुछ नहीं कह सकता हूं, लेकिन एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि जनता को जो फैसला करना था, वो कर लिया है।“ कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “जो बीजेपी 400 पार के नारे को लेकर जगह-जगह ढिंढोरा पीट रही थी, शेयर मार्केट में खेल रही थी, हर जगह हवा-बाजी कर रही थी। अब उसे भी अपनी असली हकीकत के बारे में पता चल गया है कि असल में मौजूदा समय में जनता का मूड क्या है।“ उन्होंने कहा, “अगर वाराणसी में प्रधानमंत्री दो राउंड में पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं, तो उससे साफ जाहिर होता है कि मौजूदा समय में देश का मूड क्या है? वहीं, इस रूझान को लेकर मैं अंतिम तौर पर कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि यह बहुत ही शुरुआती रूझान है। इसलिए मैं यही कहूंगा कि अभी हम सभी को इंतजार करना चाहिए, मगर यही रुझान आगे चलकर हमारे पक्ष में नतीजों के रूप में तब्दील होंगे।“ इसके अलावा, पवन खेड़ा ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को भी कांग्रेस के पक्ष में बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमें बिल्कुल अच्छे नंबर मिलने जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment