35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फिरोजाबाद में सपा के अक्षय यादव ने बनाई बढ़त, भाजपा को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

फिरोजाबाद, 4 जून । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए काउंटिंग जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अक्षय यादव ने बड़ी बढ़त बना ली है। इस दौरान वो मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए और अपनी बड़ी जीत का दावा किया। अक्षय यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि फिरोजाबाद में सुचारू रूप से काउंटिंग हो रही है। बड़े अंतर के साथ सपा फिरोजाबाद की सीट जीतेगी। सपा के पक्ष में यहां जमकर मतदान हुआ है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। शाम आते-आते इंडिया गठबंधन के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद और रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने ठाकुर विश्वजीत सिंह को टिकट दिया है। ऐसे में इस बार इस सीट पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 2019 लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर 59.71 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के चंद्र सेन जादौन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी, उन्हें 4,95,819 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव 4,67,038 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading