25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहुल गांधी की 10 हजार किमी की यात्रा ने बनाया माहौल : अलका लांबा

 नई दिल्ली, 4 जून। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। इस बीच महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इंडिया गठबंधन की जीत को लेकर बयान दिया है। अलका लांबा ने कहा कि राहुल गांधी की 10 हजार किलोमीटर की यात्रा ने इस देश के माहौल को बदलने का काम किया है। इंडिया गठबंधन हमारा बड़ा प्रयास रहा, जो कामयाब होते हुए भी दिख रहा है। हमने वोटों को बंटने नहीं दिया, मुद्दों पर बात की। पूरी लड़ाई देश का संविधान, देश का लोकतंत्र और देश को एक रखने की लड़ाई हमने लड़ी, जिसे हम रुझानों में जीतते हुए देख रहे हैं। अलका लांबा ने पंजाब और दिल्ली को लेकर कहा कि पंजाब में 13 सीटें इंडिया गठबंधन की आने वाली हैं। दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की सभी 10 सीटें इंडिया गठबंधन को आने वाली हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 10 बजे तक पीएम मोदी वाराणसी में पिछड़ते हुए दिख रहे थे। हो सकता है बराबरी का मुकाबला हो और हो सकता है वो कुछ वोटों से आगे निकल जाएं। वाराणसी में पीएम मोदी का पिछड़ना अपने आप में संकेत देता है कि शुरुआती राउंड में लोगों ने उन्हें नकारा है। इसके अलावा अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन की बैठक में हमने 295 का फिगर दिया था। अब लग रहा है कि हम उसके पार जा रहे हैं। देश बड़ा बदलाव देख रहा है। 10 साल लोगों ने बहुत सहा है। उम्मीद है तूफान और तबाही थमने जा रही है।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading