September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश की 29 में से 23 सीट पर भाजपा की एक लाख से ज्यादा की बढ़त

भोपाल, 4 जून। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 29 में से 23 लोकसभा सीटों पर एक लाख से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है। इंदौर संसदीय क्षेत्र ऐसा है, जहां भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी 11.61 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। राज्य में लोकसभा की 29 सीटों पर मतगणना हो रही है और सभी सीटों पर भाजपा आगे है। वर्तमान में मतगणना की स्थिति पर गौर किया जाए तो एक बात साफ हो जाती है कि राज्य की इन 29 सीट में से 23 सीट ऐसी हैं, जहां भाजपा ने एक लाख से ज्यादा की बढ़त बना ली है। छह संसदीय क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पार्टी के उम्मीदवार एक लाख से कम की बढ़त लिए हुए हैं। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 लाख, सागर में लता वानखेडे 4 लाख, टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार 4 लाख, दमोह में राहुल लोधी 4 लाख, खजुराहो में विष्णु दत्त शर्मा 5 लाख, रीवा में जनार्दन द्विवेदी 1.50 लाख, सीधी में डॉ. राजेश मिश्रा 1.50 लाख, शहडोल में हिमाद्री सिंह 3.50 लाख, जबलपुर में आशीष दुबे 4 लाख, मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख, बालाघाट में भारती पारधी 1.50 लाख की बढ़त लिए हुए हैं। इसी तरह छिंदवाड़ा में विवेक बंटी साहू 1 लाख, होशंगाबाद में दर्शन सिंह चौधरी 4 लाख, विदिशा में शिवराज सिंह चौहान 7.50 लाख, देवास में महेंद्र सोलंकी 4 लाख, उज्जैन में अनिल फिरोजिया 3 लाख, मंदसौर में सुधीर गुप्ता 4 लाख, रतलाम में अनीता नागर सिंह चौहान 2 लाख, धार में सावित्री ठाकुर 2 लाख, खरगोन में गजेंद्र सिंह पटेल 1.50 लाख, खंडवा में ज्ञानेश्वर पाटिल 2.50 लाख, बैतूल में दुर्गा दास लगभग 4 लाख की बढ़त बनाए हुए हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों में कई दिग्गज भी पिछड़े हुए हैं। इनमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया प्रमुख हैं।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading