26.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

इस हफ्ते ओटीटी पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से लेकर ‘गांठ’ जैसे शो होंगे स्ट्रीम

 नई दिल्ली, 6 जून। ओटीटी प्लेटफॉर्म इस हफ्ते दिलचस्प और रोमांचक कंटेंट पेश करने के लिए तैयार हैं। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ-स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से लेकर कॉमेडी थ्रिलर ‘ब्लैकआउट’ और मर्डर मिस्ट्री सीरीज ‘गांठ’ जैसे शो शामिल हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां ‘: एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय और टाइगर के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इसे वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने एएजेड फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। फिल्म को अली अब्बास जफर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं यह वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। ‘स्वीट टूथ’ सीजन 3 : जेफ लेमायर की डीसी कॉमिक बुक सीरीज पर आधारित अमेरिकी फैंटेसी ड्रामा ‘स्वीट टूथ’ सीजन 3 में क्रिश्चियन कॉनवेरी, नॉनसो एनोजी, स्टेफनिया लावी ओवेन, नालेदी मरे, एमी सेमेट्ज, अदील अख्तर, रोजालिंड चाओ, केली मैरी ट्रान, कारा जी और अयाजान दलबायेवा लीड रोल में हैं। इसे जिम मिकेल, सुसान डाउनी, रॉबर्ट डाउनी, जूनियर, अमांडा बुरेल और लिंडा मोरन ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज का निर्माण वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन द्वारा किया गया है। यह 6 जून से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। ‘ब्लैकआउट’ : एक्टर विक्रांत मैसी की कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का डायरेक्शन देवांग शशिन भावसार ने किया है। फिल्म में विक्रांत ने एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाई है। उसकी कार का हाईवे पर एक्सीडेंट हो जाता है। जब वह सामने वाले का हाल-चाल लेने जाता है तो पता चलता है कि जिस कार से उनकी टक्कर हुई थी उसमें काफी कैश और सोना पड़ा हुआ है। जियो स्टूडियो के तहत ज्योति देशपांडे और 11:11 प्रोडक्शंस के तहत नीरज कोठारी द्वारा निर्मित ‘ब्लैकआउट’ 7 जून को जिओसिनेमा पर स्ट्रीम होगी। ‘हायरार्की’ : साउथ कोरियन सीरीज ‘हायरार्की’ की कहानी जूशिन हाई स्कूल के छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें नो जियोंग-ई, ली वोन-जंग, किम जे-वोन, ली चाए-मिन जैसे शानदार कलाकार हैं। सीरीज में 7 एपिसोड होंगे। यह 7 जून से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। इस सीरीज का निर्देशन बे ह्युन जिन ने किया है। ‘गांठ चैप्टर 1: जमनापार’: मानव विज, मोनिका पंवार और सलोनी बत्रा स्टारर मर्डर मिस्ट्री सीरीज की कहानी पूर्वी दिल्ली में सामूहिक आत्महत्या के एक अजीबोगरीब मामले के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें मोनिका ने साइकेट्रिस्ट साक्षी मुर्मू की भूमिका निभाई है, जबकि मानव शो में गदर सिंह नामक एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। इसका प्रीमियर 11 जून को जियोसिनेमा प्रीमियम पर होगा।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading