21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन पर बोले संजय निषाद, मंथन करेंगे

लखनऊ, 6 जून । उत्तर प्रदेश में बीजेपी सभी 80 सीटों पर जीत का पताका फहराने का दावा कर रही थी, लेकिन उसे 33 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। उधर, समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर जीत का पताका फहराने में सफल हुई, जिसे सपा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जी रही है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “पहले तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जीत दर्ज करने के मौके पर बधाई देता हूं। उन्होंने तीसरी बार जीत हासिल की है, जो कि अपने आप में बड़ी बात है।“ वहीं संजय निषाद ने यूपी में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “हार-जीत तो राजनीति का हिस्सा है। जहां कमी हुई है। उसकी समीक्षा की जाएगी। हम यह पता करने की कोशिश करेंगे कि आखिर चूक कहां हुई। मुझे लगता है कि आरक्षण के मुद्दे पर दलितों को विपक्षी दल रिझाने में सफल रहे हैं। विपक्ष ने जो नैरेटिव सेट किया था, उसमें वो सफल हुआ। हालांकि, काम तो हमने सूबे के हित में बहुत कुछ किया था और आगे भी करते रहेंगे। ऐसा नहीं है कि इस निराशाजनक प्रदर्शन से हम हताश हो गए हैं और अब हमें जनता के हित से कोई सरोकार नहीं है।“ उधर, उन्होंने अयोध्या में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “वहां 23 परसेंट के आसपास दलित हैं। विपक्षी दल आरक्षण और संविधान के नाम पर दलितों को आकर्षित करने में सफल रहे। विपक्षी दलों ने उनके अंदर भय पैदा किया। मुझे लगता है कि अति-उत्साह भी कहीं ना कहीं बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह बना। अब हम आने वाले दिनों में आत्मचिंतन करेंगे और इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की वजह तलाशने का प्रयास करेंगे। हालांकि, हमने कुछ सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जहां कमी रह गई है। निसंदेह उसे सुधारने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading