23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार में बंपर तेजी, निवेशकों ने तीन दिन में कमाए 26 लाख करोड़ रुपये

 मुंबई, 7 जून । आरबीआई की ओर से मौद्रिक नीति जारी करने के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। यह लगातार तीसरा दिन है जब शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार में तेजी के कारण निवेशकों को करीब पिछले दिन में 26 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। शुक्रवार को बीएसई का मार्केट कैप बढ़कर 421 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो मंगलवार को 395 लाख करोड़ रुपये पर था। दोपहर 12:50 बजे तक बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 1,320 अंक या 1.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,394 अंक पर था। अब तक हुई शुक्रवार की तेजी को मिला दिया जाए तो मंगलवार की बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स 4,311 अंक या 5.91 प्रतिशत बढ़ चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) ने रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया है। इसके साथ केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी अनुमान को 7 प्रतिशत से बढ़कर 7.2 प्रतिशत कर दिया। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए खुदरा महंगाई दर के अनुमान को 4.5 प्रतिशत पर यथावत रखा। केयरऐज रेटिंग्स में मुख्य अर्थशास्त्री, रजनी सिन्हा का कहना है कि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025 के लिए वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। यह दिखाता है कि वृद्धि दर मजबूत बनी हुई है। एफएमसीजी और ऑटो की बिक्री में भी रिकवरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को बाजार में चौतरफा तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 480 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 52,893 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 303 अंक या 1.81 प्रतिशत बढ़कर 17,130 अंक पर बना हुआ है। सेंसेक्स पैक में सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। विप्रो, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स हैं। नाइट फ्रैंक के चेयरमैन और एमडी शिशिर बैजल ने कहा कि आज की मौद्रिक नीति हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप है। केंद्रीय बैंक का ध्यान महंगाई कम करने पर है। कैलेंडर 2024 में ब्याज दर कम होने की उम्मीद है। जिससे आगे मांग को सहारा मिलेगा।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading