21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रामोजी राव के निधन पर नीतीश, सम्राट ने जताई गहरी शोक संवेदना

 पटना, 8 जून। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन और ई टीवी नेटवर्क के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “स्व. रामोजी राव मीडिया जगत की बड़ी हस्ती माने जाते थे। वर्ष 2016 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। फिल्म जगत में अहम योगदान के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था।” सीएम ने आगे कहा, उनके निधन से पत्रकारिता और फिल्म जगत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनका जाना पत्रकारिता एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि रामोजी राव के निधन से मीडिया जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। पद्म विभूषण से सम्मानित ईनाडू मीडिया समूह के चेयरमैन और रामोजी राव फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई गणमान्य लोगों ने रामोजी राव के निधन पर संवेदना प्रकट की है।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading