23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

सरकार बनते ही ऐतिहासिक शिखर पर पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 77,000 के पार

मुंबई, 10 जून । मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर खुले। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स ने 77,079 अंक और निफ्टी ने 23,411 अंक का नया मुकाम हासिल किया। पहली बार सेंसेक्स 77 हजार अंक और निफ्टी 23,400 अंक के पार पहुंचा है। सुबह 9:22 बजे तक सेंसेक्स 169 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 76,862 अंक पर और निफ्टी 64 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 23,355 अंक पर था। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 321 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 53,516 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 170 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 17,385 अंक पर है। इंडिया वीआईएक्स करीब सपाट कारोबार कर रहा है और यह 17.04 अंक पर है। सेक्टर के हिसाब से देखें ते आईटी और धातु को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा में सबसे ज्यादा खरीददारी देखी जा रही है। सेंसेक्स के 30 में 21 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। बाजार के जानकारों का कहना है कि रिटेल इन्वेस्टर एक स्मार्ट निवेशक के रूप में भारतीय बाजार में भूमिका निभा रहे हैं। घरेलू निवेशकों ने 4 जून को निफ्टी में 5.9 प्रतिशत की गिरावट के बीच 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे थे, जो दिखाता है कि आने वाले समय में भी यह ट्रेंड जारी रहेगा। विदेशी निवेशकों की बिकवाली चिंता का विषय है, लेकिन घरेलू निवेशक इसकी क्षतिपूर्ति कर सकते हैं। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और शंघाई के बाजार हरे निशान में हैं, जबकि सोल, बैंकॉक, हांगकांग और जकार्ता के बाजारों में गिरावट है। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई 75 डॉलर प्रति बैरल पर है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading