April 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण शुरू करेगा अल्जीरिया

अल्जीयर्स, 21 दिसंबर | अल्जीरिया में 2021 जनवरी से कोरोनावायरस को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत होगी। राष्ट्रपति अब्देलमदजिद तेब्बौने ने इसकी घोषणा की है। रविवार को राष्ट्रपति के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में उन्होंने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री (अब्देलअजीज जेराद) को जनवरी 2021 में टीकाकरण शुरू करने से पहले सबसे अच्छे एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन का चयन करने के लिए महामारी संबंधी विकास की निगरानी करने वाली वैज्ञानिक समिति के साथ बैठक करने का आदेश दिया है।”

पिछले हफ्ते स्वास्थ्य मंत्री एबदर्रहमान बेन्बोजिद ने संवाददाताओं से कहा था कि कोरोनावायरस वैक्सीन देश में सभी के लिए मुफ्त होगा।

रविवार को समिति के प्रवक्ता जमेल फौरर ने बताया कि देश में कोविड के 422 नए मामले और 7 मौतें दर्ज हुईं हैं। वहीं 391 लोग ठीक हुए हैं। अब तक देश में 95,203 मामले और 2,666 मौतें हो चुकी हैं। वहीं 63,260 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने जिम्बाब्वे प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, एसटीईएम शिक्षा में सहयोग पर चर्चा

Newsdesk

स्वस्थ लिवर के लिए आयुष मंत्रालय का सुझाव, अपनाएं आयुर्वेदिक डाइट और माइंडफुल ईटिंग

Newsdesk

‘कुछ तानाशाह सैन्य या राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं’, पोप लियो

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading