31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

शिव खोड़ी मंदिर से लौट रही बस पर आतंकी हमला, पूर्व डीजीपी बोले- मजबूत सरकार बनने से घबराया पाकिस्तान

जम्मू,10 जून । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकी हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में 9 लोगों की मौत की खबर है और 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस रियासी जिले के शिवखोड़ी मंदिर से कटरा की ओर जा रही थी। इस घटना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने बयान दिया है। पूर्व डीजीपी ने कहा कि आज एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। यात्रियों की एक बस शिवखोड़ी से कटरा की ओर जा रही थी उस पर हमला हुआ है। इस फायरिंग की घटना में ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में गिर गई। इस घटना में नौ यात्रियों की शहादत हुई है और 33 घायल हुए हैं। नई दिल्ली में आज नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पाकिस्तान से किसी को नहीं बुलाया गया। हमारे विपक्ष के कुछ नेता कहते हैं कि पाकिस्तान से बीतचीत की जानी चाहिए और उनको बुलाना चाहिए था। मैं समझता हूं पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उनको घबराहट है कि दोबारा एक बार फिर मजबूत सरकार भारत में बन रही है। पाकिस्तान को घबराहट है और इस तरह की घटना हुई है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading