September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

तिब्बत की नामत्सो झील में बहु-देशीय संयुक्त वैज्ञानिक अभियान चलाया गया

बीजिंग, 10 जून । हाल ही में, चीनी विज्ञान अकादमी के छिंगहाई-तिब्बत पठार अनुसंधान संस्थान के अधीनस्थ झील और पर्यावरण परिवर्तन शोध टीम और जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देशों के वैज्ञानिकों तथा ड्रिलिंग तकनीशियनों से बनी एक संयुक्त वैज्ञानिक अभियान टीम ने तिब्बत की नामत्सो झील में वैज्ञानिक अभियान चलाया। वैज्ञानिक शोधकर्ताओं ने नामत्सो में झील कोर ड्रिलिंग का कार्य किया, जो कि पिछले दस लाख वर्षों में छिंगहाई-तिब्बत पठार में जलवायु और पर्यावरणीय परिवर्तनों पर शोध के लिए नया वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है। इस बार का झील वैज्ञानिक अनुसंधान अंतर्राष्ट्रीय महाद्वीपीय वैज्ञानिक ड्रिलिंग कार्यक्रम (आईसीडीपी) की एक परियोजना है। संयुक्त वैज्ञानिक अभियान दल की योजना है कि नामत्सो झील में तीन बिंदुओं पर लगभग 1,000 मीटर लंबाई की एक झील कोर को ड्रिल किया जाए, बिंदुओं में से एक में झील के निचले भाग से होकर गुजरने वाला कोर प्राप्त होने की उम्मीद है। बताया गया है कि इस बार नामत्सो झील कोर ड्रिलिंग दुनिया में अब तक समुद्र सतह से सबसे अधिक ऊंचाई वाली आईसीडीपी ड्रिलिंग परियोजना है। ड्रिलिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले प्लेटफॉर्म, ड्रिलिंग रिग और मुख्य ड्रिलिंग तकनीशियन सभी चीन से हैं, और प्राप्त कोर स्थायी रूप से चीन में रखे जाएंगे।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading