35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लालू ने जन्मदिन पर काटा 77 पौंड का केक, राबड़ी आवास के बाहर जश्न का माहौल

पटना, 11 जून । राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव मंगलवार को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने नेता के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिख रहा है। कार्यकर्ता और नेता उपहार लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने 77वें जन्मदिन पर राबड़ी आवास पर परिवार वालों और पार्टी नेताओं के साथ 77 पाउंड का केक काटा। इस दौरान राबड़ी देवी, रोहिणी आचार्य, श्याम रजक के साथ पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। राबड़ी देवी ने लालू यादव को केक भी खिलाया। लालू यादव ने लोगों से कहा कि हम सभी को गरीबों, शोषितों, वंचितों के बीच जाकर काम करना चाहिए और उनको गले लगा कर उनको सम्मान देना चाहिए। साथ ही देश में गंगा-जमुना संस्कृति और भाईचारा के माहौल को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए। सामाजिक न्याय तथा धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए हर स्तर पर सजग रहना होगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव, एजाज अहमद सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। वहीं देर रात लालू यादव ने अपने परिवार वालों के साथ केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। इस जश्न की तस्वीरें तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स पर शेयर की हैं। इधर, राबड़ी आवास पर लालू यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आवास के बाहर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। राबड़ी आवास पर कार्यकर्ता अनिल जायसवाल ने ढोल नगाड़े के साथ 11 ठेले पर लड्डू और विभिन्न तरह की मिठाइयां लेकर धूमधाम से राबड़ी देवी आवास पर पहुंचे। आवास के बाहर समर्थक बैंड बाजा की धुन पर थिरकते नजर आए। लालू यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही राजद कार्यालय को रंगीन बल्ब की रोशनी से सजा दिया गया था। साथ ही पूरे पटना में पोस्टर, बैनर लगाकर लालू के दीर्घायु होने और देश तथा बिहार की राजनीति को नई दिशा देने में भूमिका निभाने की कामना की गई। जन्मदिन को लेकर सोमवार की रात में ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली से पटना पहुंचे। लालू का जन्मदिन समारोह पूर्वक पूरे राज्य भर में पार्टी के सभी जिला कार्यालय और प्रखंड कार्यालय में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पार्टी की ओर से झुग्गी, गरीब, दलित बस्तियों में जाकर सामग्री बांटी जा रही है और आम लोगों के बीच जाकर लालू यादव का संदेश हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश मुख्यालय से लेकर प्रखंड तक कार्यकर्ता अपने-अपने अंदाज में लालू का जन्मदिन मना रहे हैं। हाजीपुर के भगवानपुर में राजद नेता केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लालू यादव का जन्म दिवस मनाया। केदार यादव घोड़े पर चढ़कर केक काटकर जन्मदिन मनाया।

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading