26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

आरबीआई ने एडलविस एआरसी के सीईओ पद पर राजकुमार बंसल की पुनर्नियुक्ति को खारिज किया

नई दिल्ली, 11 जून । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एडलविस एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर राजकुमार बंसल की दोबारा नियुक्ति को खारिज कर दिया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को एक बयान में यह जानकारी दी। हालांकि उसने आरबीआई के इस कदम के पीछे के कारण के बारे में नहीं बताया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय बैंक ने एडलविस एआरसी के किसी जोखिम में पड़ी परिसंपत्ति के अधिग्रहण पर रोक लगा दी थी। आरबीआई ने पिछले महीने एडलविस समूह की कंपनियों के संबंध में कई चिताओं का उल्लेख किया था जिनकी वजह एआरसी की सहयोगी कंपनी ईसीएल फाइनेंस के जोखिम में पड़ी संपत्तियों के एक्सपोजर को छिपाने वाले ट्रांजेक्शन थे। नियामक ने अपने नोटिफिकेशन में ईसीएल फाइनेंस के कुल एक्सपोजर से संबंधित स्ट्रक्चर्ड ट्रांजेक्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि उसे पुनर्भुगतान और खातों को बंद करने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा वित्तीय नियामक ने दोनों कंपनियों को अपने एश्योरेंस फंक्शन में मजबूती लाने की हिदायत दी थी। आरबीआई के मानकों के अनुरूप संतोषप्रद सुधार के बाद ही प्रतिबंध समाप्त किये जायेंगे। इस घटनाक्रम के बाद समूह की प्रवर्तक कंपनी एडलविस फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 8.2 प्रतिशत तक टूट गये हैं।

अन्य ख़बरें

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

बौद्ध धरोहर को नया जीवन देगा भारत, पीएम मोदी बोले- उज्बेकिस्तान के साथ मिलकर करेगा संरक्षण

Newsdesk

संघ प्रमुख के हिंदू-मुस्लिम एकता वाले बयान का मौलाना साजिद रशीदी ने स्वागत किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading