30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून को कोर्ट मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई, 12 जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बताया जा रहा था कि वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को इंटीमेट वेडिंग करेंगी। अब खबर है कि दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की ओर से खास लोगों को इन्विटेशन भेजा जा रहा है, लेकिन इसमें वेडिंग सेरेमनी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। इसमें कहा गया है कि सेलिब्रेशन कपल के “यूनियन” के मौके पर है। इससे पहले कहा गया था कि शादी के लिए ड्रेस कोड फॉर्मल और फेस्टिव होगा और सेलिब्रेशन मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन-एट द टॉप रेस्टोरेंट में होगा। बताया जाता है कि यह कपल एक साल से साथ रह रहा है। सोनाक्षी और जहीर दोनों ने ही सलमान खान प्रोडक्शंस के साथ सिनेमा में अपना सफर शुरू किया था। सोनाक्षी ने सलमान खान की 2010 में आई ‘दबंग’ से डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट रही और एक्ट्रेस के तौर पर उनका करियर चल पड़ा। वहीं, जहीर ने 2019 में आई फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया। सोनाक्षी और जहीर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि इन दोनों की लव स्टोरी सलमान खान की पार्टी से शुरू हुई थी। सलमान ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें उन्होंने दोनों को बुलाया था। पार्टी में सोनाक्षी और जहीर के बीच दोस्ती शुरू हो गई और वक्त के साथ यह दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। जहीर और सोनाक्षी एक साथ फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी थी। इससे पहले, जहीर ने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाले पोस्ट के जरिए सोनाक्षी को बर्थडे विश किया था। उनके रिश्ते की अफवाहें 2022 में तब फैलने लगीं जब जहीर ने सोशल मीडिया पर ‘आई लव यू’ लिखा, जिस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, ‘लव यू।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को जल्द ही फिल्म ‘ककुड़ा’ में देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर हैं। यह 2022 में आई ‘जोम्बिविली’ और 7 जून को रिलीज हुई ‘मुंज्या’ के बाद हॉरर कॉमेडी जॉनर में सरपोतदार की तीसरी फिल्म है। इसके अलावा, सोनाक्षी जल्द ही थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए उनके भाई कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। परेश रावल और सुरेश नय्यर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading