21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी ने राजनीतिक गतिविधियों से थोड़े समय के लिए लिया ब्रेक

कोलकाता, 12 जून । तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को राजनीतिक और पार्टी की गतिविधियों से ‘थोड़े समय के लिए ब्रेक’ लेने की घोषणा की। उन्होंने इस ब्रेक के लिए मेडिकल ग्राउंड का हवाला दिया है। बनर्जी ने बुधवार दोपहर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा, “कुछ जरूरी चिकित्सा कारणों के चलते मैं संगठन से थोड़े समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं। इस समय का उपयोग मैं अपने समुदाय की जरूरतों को समझने के लिए भी करूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि चुनाव समाप्त होने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार तेजी से काम करेगी और जरूरतमंद लोगों को न्याय सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने पिछले साल आयोजित किए गए अपने जनसंपर्क कार्यक्रम का जिक्र किया। यह जनसंपर्क कार्यक्रम पंचायत चुनाव से पहले आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने पूरे पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। बनर्जी ने संदेश में लिखा, “पिछले साल इसी समय के आसपास मुझे नबो ज्वार यात्रा में भाग लेने का अवसर मिला था और मैंने जमीनी स्तर पर लोगों के सामने आने वाली समस्याओं और चुनौतियों को समझने के लिए पूरे पश्चिम बंगाल की यात्रा की थी। बढ़ती कीमतों और मनरेगा के बकाया भुगतान में रोक के कारण लोगों को होने वाली कठिनाइयों से रूबरू हुआ था।” उन्होंने दावा किया कि जनसंपर्क कार्यक्रम के बाद तृणमूल कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए और लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए मामले को दिल्ली तक ले गई। उन्होंने लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए पश्चिम बंगाल के लोगों को धन्यवाद दिया। “2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम लोगों के गुस्से और हताशा को दर्शाते हैं, खासकर राज्य-केंद्र संघर्ष के कारण लोगों के आवास बनाने के मामले में। हमने 31 दिसंबर तक इस मुद्दे को सुलझाने का संकल्प लिया है और मैंने पहले ही पश्चिम बंगाल सरकार के संबंधित अधिकारियों से इस मुद्दे को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है।

अन्य ख़बरें

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

मणिपुर: मुख्यमंत्री खेमचंद ने कांगपोकपी स्थित ‘सिनाई सोओ शिविर’ का दौरा किया

Newsdesk

केटीआर का राहुल गांधी पर हमला, बोले-तेलंगाना में किए 420 वादों का जवाब दें, कांग्रेस भ्रष्टाचार पर चुप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading