30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

ऑल टाइम हाई लगाने के बाद 23,400 के नीचे निफ्टी बंद

 मुंबई, 12 जून । भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। बाजार के करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी 58 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,322 अंक पर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुख्य बेंचमार्क ने 23,441 का नया ऑल टाइम हाई बनाया, जो कि पहले 23,411 था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 149 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 76,606 अंक पर बंद हुआ। छोटे और मझोले शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 559 अंक या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 54,226 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 216 अंक या 1.23 प्रतिशत बढ़कर 17,788 पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो पीएसयू बैंक, मेटल, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा, हेल्थकेयर और पीएसई बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं, ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी पर दबाव देखा गया। कारोबारी दिन की समाप्ति पर इंडिया विक्स 2.64 प्रतिशत गिरकर 14.38 अंक पर था। सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स थे। एमएंडएम, एचयूएल, टाइटन, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, नेस्ले, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स थे। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे का कहना है कि शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद निफ्टी सपाट बंद हुआ है। 23,400 एक बड़ा रुकावट का स्तर है। बाजार 23,300 से लेकर 23,500 के बीच कंसोलिडेशन कर सकता है। अगर यह 23,500 के ऊपर निकलता है तो 23,800 का लेवल भी देखने को मिल सकता है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading