November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

21 जून को पीएम मोदी के दौरे से पहले श्रीनगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

श्रीनगर, 13 जून । 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीनगर के प्रस्तावित दौरे से पहले वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया, “वीवीआईपी दौरे के लिए सभी सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।” अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री 21 जून को श्रीनगर में प्रसिद्ध डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स (एसकेआईसीसी) में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। अधिकारी ने कहा, ” समारोह स्थल की सफाई, प्रधानमंत्री के मार्ग की सुरक्षा और अन्य सभी संबंधित पहलुओं पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की निजी सुरक्षा से जुड़ी एसपीजी की एक टीम स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का समन्वय करने के लिए प्रधानमंत्री के दौरे से दो दिन पहले यहां पहुंच जाएगी। अधिकारी ने बताया कि समारोह में प्रमुख खिलाड़ियों सहित करीब 6,000 लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ शामिल होंगे।

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment