21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर मौका मिलना चाहिए : श्रीसंत

लॉडरहिल, 15 जून। कनाडा के खिलाफ टी20 विश्व कप में भारत के ग्रुप ए मुकाबले से पहले पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने कहा कि वह यशस्वी जायसवाल को बल्लेबाजी की शुरुआत करते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हावी होने की क्षमता रखते हैं। न्यूयॉर्क की ड्रॉप-इन पिचों पर भारत के पहले तीन मैचों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली ने 1, 4 और 0 रन बनाए, जिससे बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए देखने की मांग बढ़ गई है। श्रीसंत ने डिज्नी+ हॉटस्टार पर ‘कॉट एंड बोल्ड’ शो में कहा, “मैं यशस्वी जयसवाल को मैच की शुरुआत करते हुए देखना पसंद करूंगा। विराट कोहली नंबर-3 पर उतर सकते हैं। यह टी20 फॉर्मेट है और यशस्वी जायसवाल टीम को तेज शुरुआत देने का माद्दा रखते हैं। रोहित और जायसवाल दोनों मिल कर टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं। फिर विराट भाई और रोहित स्कोर को आगे बढ़ा सकते हैं। यह एक बेस्ट कॉम्बिनेशन हो सकता है।” लगातार तीन जीत के साथ, भारत पहले ही सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई कर चुका है और वे ग्रुप ए में अपना आखिरी मैच कनाडा के खिलाफ खेलेंगे। भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए का मैच खेला जाना है। हालांकि, इस मुकाबले पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका के फ्लोरिडा में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। इससे पहले अमेरिका-आयरलैंड मैच भी बारिश की भेंट चढ़ चुका है। भारत अपने अंतिम ग्रुप ‘ए’ मैच में कनाडा के खिलाफ टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज करना चाहेगा। भले ही कनाडा के खिलाफ भारत का मैच बारिश के कारण धुल जाए, इससे टीम इंडिया के समीकरण पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर बारिश नहीं होती है, तो भारत सुपर आठ में जाने से पहले टीम की कुछ कमियों को दूर करने का लक्ष्य रखेगा। वहीं, कनाडा पहले ही सपुर-8 की दौर से बाहर हो चुका है। टी20 क्रिकेट में भारत और कनाडा के बीच अभी तक एक भी मैच नहीं खेला गया है। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें टी20 में एक-दूसरे के आमने-सामने होगी।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading