37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वाति मालीवाल मामला : सीएम केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली, 15 जून । दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी। विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। उन पर 13 मई को आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास के भीतर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने अदालत से कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। बचाव पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया, लेकिन सरकारी वकील ने कहा कि वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले तीस हजारी कोर्ट कुमार की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। स्वाति मालीवाल ने 17 मई को दिल्ली पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर 13 मई को उन्हें किस प्रकार उत्पीड़न और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading