31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

धनबाद में जीटी रोड पर ट्रक-कार की टक्कर में चार युवकों की मौत, एक गंभीर

धनबाद, 19 जून। झारखंड में धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसा मंगलवार देर रात लोहार बरवा नामक जगह पर हुआ। मृतकों में धनबाद के रांगा टांड इलाके के निवासी राहुल कुमार गुप्ता और गांधी नगर कॉलोनी निवासी अंकित शामिल हैं। दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। बताया गया है कि कार रॉन्ग साइड से जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रक के साथ हुई जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के लोग दौड़े। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। कार की हालत यह थी कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन मंगाई गई। भारी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। चार की मौत हो चुकी थी। एक युवक को बेहद गंभीर हालत में धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज एसएनएमएमसीएच भेजा गया। कार में शराब की बोतल भी मिली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कार चला रहा युवक नशे में रहा होगा। हादसे के कारण हावड़ा-दिल्ली रोड पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading