26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वालियर में तीन मंजिला मकान में लगी आग, पिता और दो बेटियों की मौत

ग्वालियर, 20 जून । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पिता और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर की है। विजय गुप्ता के तीन मंजिला मकान में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। मकान की दूसरी मंजिल पर ड्राई फ्रूट का गोदाम था। आग रसोई से शुरू हुई और उसने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। मकान में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाए जाने से पहले ही मकान की एक दीवार को तोड़ा गया। अंदर तीन लोगों के शव मिले। तीनों की मौत दम घुटने से होने की आशंका है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पिता और दोनों बेटियों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं।

अन्य ख़बरें

4.01 लाख की अंग्रेजी शराब और 55 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

महाकौशल क्षेत्र को मिलेगी भेड़ाघाट पूलिंग सबस्टेशन से 600 मेगावाट बिजली

Newsdesk

आयकर कार्यालय, जबलपुर में ‘मंथन’ कॉन्फ्रेंस हॉल एवं ‘समन्वय’ आयकर हॉल का लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading