21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के अलास्का में विमान हादसे में दो लोगों की मौत

 सैन फ्रांसिस्को, 20 जून । अमेरिका के अलास्का प्रांत के केनाई प्रायद्वीप में क्रिसेंट लेक में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। दो हाइकरों, जिन्होंने मंगलवार दोपहर यह दुर्घटना देखी थी, पेट्रोलिंग ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों को इसकी सूचना दी। बचाव दल ने एक हेलीकॉप्टर और एक फ्लोट प्लेन को क्षेत्र में भेजा जिसने झील में मलबा पाया, लेकिन पानी में या किनारे पर किसी के जीवित बचे होने के कोई संकेत नहीं मिले। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बुधवार को शवों की तलाश जारी थी। पाइपर पीए-18 सुपर क्यूब विमान के क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी, जिसमें दो लोग सवार थे। पेट्रोलिंग टीम के प्रवक्ता ऑस्टिन मैकडैनियल के अनुसार, विमान मूस पास से रवाना हुआ था और उसी क्षेत्र में उसके वापस आने की उम्मीद थी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना की जांच कर रहा है।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading